Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों द्वारा तलाश में सहयोग की अपील। गोविंद रोचवानी की पत्नी भारती रोचव

कोरबा के विभिन्न क्षेत्र में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन

कोरबा - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़

कोरबा में आज दो स्थानों पर जन-चौपाल का आयोजन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल।

कटघोरा में एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन बोले– क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि; कोरोना क

कोरबा : कोरबा - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़

कोरबा - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान के तहत आज परसाभांठा कांजीहाउस बालको में जन-चौपाल लगाकर मतदाताओं को मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि वोट बचाओ - देश बचाओ केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं है बल्कि लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण जन अभियान है।

इस अभियान को कांग्रेस सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए उद्देश्य तक पहुंचाना होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, ए. डी. जोशी, मंडल अध्यक्ष देवी दयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पार्षद एवं अजा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, एफडी मानिकपुरी, जेपी नामदेव, सुखनंदन सोनकर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद बद्री किरण, रवि खूंटे, मोहम्मद यासीन, रामनारायण यादव, अजीत बर्मन, एससी ओगरे, सायदा खान, शांति यादव, धनाराम चंद्रा ने भी संबोधित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन