कोरबा : कटघोरा में 11 नवंबर को होगा मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि
Vivek Sahu
Wed, Nov 11, 2026
कोरबा/कटघोरा (दैनिक न्यूज उड़ान)स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कटघोरा क्षेत्र को एक नई सौगात मिलने जा रही है।
मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM हॉस्पिटल) की नई मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा इकाई का शुभारंभ 11 नवंबर 2026, बुधवार को किया जाएगा।
इस अस्पताल के शुरू होने से कटघोरा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।
MJM हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, कोरबा में मरीजों का विश्वास और स्नेह प्राप्त करने के बाद अब अस्पताल परिवार ने अपनी स्वास्थ्य सेवा का विस्तार कटघोरा तक करने का निर्णय लिया है।
इसी कड़ी में नवागांव रोड, कटघोरा स्थित मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि
शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल तथा कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल करेंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा डॉ. एस.एन. केशरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री डॉ. पवन सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रतन मित्तल की भी उपस्थिति रहेगी।
दोपहर 2 बजे से शुरू होगा समारोह
अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुभारंभ समारोह 11 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, नवागांव रोड, कटघोरा में किया जाएगा।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य
अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य कटघोरा और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को उच्च स्तरीय मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख न करना पड़े।
कार्यक्रम के आमंत्रक डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन एवं डॉ. आकांक्षा जैन सहित समस्त MJM हॉस्पिटल परिवार ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन