Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों द्वारा तलाश में सहयोग की अपील। गोविंद रोचवानी की पत्नी भारती रोचव

कोरबा के विभिन्न क्षेत्र में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन

कोरबा - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़

कोरबा में आज दो स्थानों पर जन-चौपाल का आयोजन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल।

कटघोरा में एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन बोले– क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि; कोरोना क

कोरबा : कोरबा में आज दो स्थानों पर जन-चौपाल का आयोजन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल।

कोरबा में आज दो स्थानों पर जन-चौपाल का आयोजन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल।

निहारिका टॉकीज के सामने चर्च के पास सुबह 11 बजे और जमनीपाली के अग्रमंगल भवन में शाम 5 बजे होगा कार्यक्रम।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आज 12 नवंबर 2026, गुरुवार को जन-चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहला जन-चौपाल प्रातः 11:00 बजे निहारिका टॉकीज के सामने स्थित चर्च के पास आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा कार्यक्रम सायं 5:00 बजे अग्रमंगल भवन, साडा कॉलोनी, जमनीपाली में संपन्न होगा।

इस जन-चौपाल कार्यक्रम में एआईसीसी प्रभारी नवज्योति पटनायक, पीसीसी प्रभारी एवं विधायक उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफ्लॉग तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा की ओर से जारी सूचना में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

यह जानकारी जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा के कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन