Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

कोरबा : कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

पुलिस ने दिखाई तत्परता, तत्काल FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) महाराणा प्रताप नगर के मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम शिवाजी नगर निवासी श्रीमती कांता बरनवाल और उनकी सहेली मधु सिंह रोज की तरह शाम को वॉकिंग करने निकले थे।

शिवाजी नगर से मुख्य मार्ग महाराणा प्रताप नगर पार्क जाने के लिए निकले थे।

तभी गायत्री ट्रेडर्स के पास पहुंचे ही थे , कि पीछे से आये दो लड़के पल्सर बाइक में सवार, महिला के नजदीक पहुंचते ही गले से गोल्ड चेन खींचा , जिससे महिला गिर गई ।

यह सब देखकर साथ में चल रही श्रीमती मधु सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए चेन को पकड़ लिया, चेन टूट गई लेकिन मधु सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए टूटी चेन को कसकर पकड़े रखा, जिससे बदमाश लूट में नाकाम होकर फरार हो गए।

श्रीमती मधु सिंह की हिम्मत ने लूट को नाकाम कर दिया।

इस घटना में श्रीमती कांता बरनवाल के गले, हाथ, कमर में चोटे आई है।

पुलिस की सराहनीय तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी और CSP मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बिना देरी किए तुरंत FIR दर्ज कर ली और आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

नवरात्रि-दीपावली पर विशेष अलर्ट -

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, बाजारों और मुख्य मार्गों पर भीड़ बढ़ेगी।

ऐसे में कोरबा पुलिस ने भी अपील की है -

महिलाओं के लिए जरूरी सुझाव -

1. शाम के समय टहलने या बाजार जाते वक्त सोने के भारी आभूषण पहनकर न निकलें।

2. बुजुर्ग महिलाएं अकेले सुनसान रास्तों पर टहलने से बचें, साथ में किसी को रखें।

3. गले में चेन पहनें तो दुपट्टे या कपड़े से ढक कर रखें।

4. किसी भी संदिग्ध बाइक सवार को देखकर तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन