Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज गोकुलधाम में होगा भव्य आयोजन, शाम 7:45 बजे श्रद्धालुओं को किया गया आमंत्रित।

मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट पर्व 10 नवंबर 2026 मंगलवार को श्री परशुराम भवन दूरपा रो

नेवसा में आदिवासी समाज के बीच बैठकर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दिवाली भोज, सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कोरबा : नेवसा में आदिवासी समाज के बीच बैठकर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दिवाली भोज, सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल।

नेवसा में आदिवासी समाज के बीच बैठकर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दिवाली भोज, सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल।

राजू धनवार के घर आयोजित भोज में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ साझा कीं दीपावली की खुशियां, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

इसी भावना को साकार करते हुए कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल दीपावली के अवसर पर ग्राम नेवसा में आदिवासी समाज के बीच पहुंचे।

यहां उन्होंने राजू धनवार के घर आयोजित दिवाली भोज कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने जिस सहजता और आत्मीयता के साथ आदिवासी समाज के लोगों के बीच बैठकर भोजन किया, उसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

विधायक का यह अंदाज जनप्रतिनिधि और आम जनता के बीच मजबूत आत्मीय संबंधों को दर्शाता नजर आया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सामाजिक एकता, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, शिवलाल यादव, रामकुमार यादव, जमुना यादव, शारदा यादव, संतोष यादव, विदेशी धनुवार, राजू धनुवार, भुजबल यादव, नाजिम खान, उपसरपंच बलराम राठौड़, छोटेलाल पटेल, खोलू धनवार एवं कुबल धनवार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

दीपावली के इस पारिवारिक और आत्मीय आयोजन ने गांव में सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल पेश की।

विधायक का ग्रामीणों के बीच सहज रूप से बैठना और उनके साथ भोजन करना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन