Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

किडनी-पेशाब की बीमारी के इलाज की बढ़ी सुविधा, शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं।

मुंगेली : मुंगेली पुलिस की संवेदनशील पहल: दूरस्थ वनांचल में बैगा परिवारों संग ‘दीपावली की खुशियाँ’।

मुंगेली पुलिस की संवेदनशील पहल: दूरस्थ वनांचल में बैगा परिवारों संग ‘दीपावली की खुशियाँ’।

खुशियाँ बांटने से ही बढ़ती हैं! ‘पहल जागरूकता अभियान’ के तहत पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने चौकी खुड़िया के अंतर्गत वनांचल ग्राम बहाउड़ पहुंचकर एक अनोखी दिवाली मनाई।

लगभग 88 बैगा परिवारों और उनके 260 बच्चों के चेहरों पर दीपावली और गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में मिठाई, चॉकलेट और पटाखे बांटकर जो मुस्कान आई, वही हमारी सच्ची दिवाली है।

इन दूरस्थ इलाकों में पुलिस और जनता के बीच विश्वास का पुल बनाना ही हमारा संकल्प है।

पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने कहा:

> “पुलिस केवल अपराधियों से निपटने वाली संस्था नहीं है, बल्कि समाज का वह अंग है जो हर नागरिक की खुशी, सुरक्षा और सम्मान का रक्षक है। हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक यह संदेश पहुँचे कि पुलिस आपकी अपनी है।”

>

इस अवसर पर शिक्षा, स्वच्छता और नशामुक्ति पर भी संवाद किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस आत्मीयता को खूब सराहा।

आइए, ज्ञान और उम्मीद के इस पर्व पर समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ साझा करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन