Thursday 19th of November 2026

ब्रेकिंग

महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘सेवा-ज्योति’ पत्रिका का विमोचन।

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की तैयारी, लगभग एक से डेढ़ एकड़ जमीन पर अतिक्रमण की आशंका।

बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी।

कोरबा के नागरिक आपूर्ति निगम गोदामों में चावल का टोटा, सोसाइटियों से चना और शक्कर भी नदारद; अतिरिक्त आवंटन पर लगी रोक, स

गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल।

कोरबा : शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की तैयारी, लगभग एक से डेढ़ एकड़ जमीन पर अतिक्रमण की आशंका।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) शहर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित पंप हाउस क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।

बाल विहार स्कूल के सामने स्थित अटल आवास के पीछे नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन से लगी लगभग एक से डेढ़ एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जे की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

आसपास के रहवासियों ने कई बार इसका विरोध करते हुए कब्जा नहीं करने की समझाइश दी, लेकिन उनकी बातों को अनदेखा किया जा रहा है।

शासकीय भूमि पर इस तरह अतिक्रमण की कोशिश से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या नगर निगम प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण करेगा और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी प्रशासनिक अनदेखी का शिकार हो जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन