Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

कोरबा : कोरबा के कोहड़िया में अनोखा मामला – साउंड बॉक्स से निकली कोबरा की फुफकार, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा ( न्यूज उड़ान )जिले के कोहड़िया गांव में रविवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गांव के एक दुकान में रखे साउंड बॉक्स से अचानक म्यूजिक की जगह कोबरा की फुफकार सुनाई देने लगी।

आवाज सुनकर दुकानदार और आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) टीम को दी।

📌 सूचना मिलते ही RCRS टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अविनाश यादव की निगरानी में टीम सदस्य अतुल ने साहस और अनुभव का परिचय देते हुए सावधानीपूर्वक साउंड बॉक्स खोला।

जैसे ही बॉक्स खुला, अंदर से ज़हरीला कोबरा सांप दिखाई दिया।

⚡ कुछ ही देर की मशक्कत के बाद अतुल ने बड़े ही सुरक्षित तरीके से कोबरा को बॉक्स से बाहर निकाला और पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

इस पूरे रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम की जमकर सराहना की।

🐍 RCRS टीम की अपील:

अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि सांप अक्सर बारिश या मौसम में बदलाव के कारण घरों, दुकानों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में छिप जाते हैं।

ऐसे में डरने के बजाय तुरंत RCRS हेल्पलाइन को सूचना दें।

📞 RCRS हेल्पलाइन नंबर:

9827917848, 9009996789, 7987957958

👉 RCRS टीम लगातार कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में लोगों और वन्यजीवों की जान बचाने का कार्य कर रही है और अपने मिशन “SAVE ANIMALS, SAVE NATURE” को आगे बढ़ा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन