Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो नदी में गिर गई

(.पेंड्रा .कोटमी.) ( न्यूज उड़ान ) भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो नदी में गिर गई है। नदी में गिरने के पहले बॉलरों ने एक महिला को बेरहमी से कुचल दिया। इस घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है। सभी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार होकर 9 लोग मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) जिले के ताराबहरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर मोहभट्टा जा रहे थे। बोलेरो में सवार सभी लोग बीजेपी के कार्यकर्ता थे। पेंड्रा और कोटमी के बीच मेन रोड में सोन नदी के पुल के ऊपर जब गाड़ी पहुंची तो पेंड्रा के पंडरीखार गांव की रहने वाली रमिताबाई नदी में पुल के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जन कर रही थी। बोलेरो ने महिला को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाबूराम चौधरी और महिला रमिता बाई कुल दो की मृत्यु हो गई है, जबकि भाजपा के 8 अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि 4 घायलों का इलाज जिला अस्पताल गौरेला में चल रहा है। जिला अस्पताल में घायलों को देखने के लिए जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, एसडीएम अमित बेक, एसडीओपी निकिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि सोन नदी के इस पुल पर इससे पहले भी कई दुर्घटना हो चुकी है यहां साइड वाल ना होने की वजह से कई दफे हादसे हो चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन