Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : JCI कार्यक्रम के दौरान पुरानी बस्ती में निकला कॉमन करैत – RCRS टीम ने तुरंत किया सफल रेस्क्यू, टली बड़ी दुर्घटना।

कोरबा( न्यूज उड़ान )रविवार देर रात एक अप्रत्याशित घटना ने सबको चौंका दिया।

जब JCI के सम्मान कार्यक्रम में RCRS टीम मौजूद थी, उसी दौरान पुरानी बस्ती स्थित नसीम अक्तर के घर से सांप निकलने की सूचना मिली।

घरवालों ने बताया कि किचन (रसोई घर) में अचानक एक कॉमन करैत बैठा हुआ दिखाई दिया। यह सांप भारत की सबसे ज़हरीली प्रजातियों में गिना जाता है।

यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

कार्यक्रम से निकलकर पहुँची RCRS टीम

रात लगभग 10:45 बजे कॉल मिलते ही RCRS टीम के सदस्य अविनाश, अजय और अतुल तुरंत प्रोग्राम से निकलकर मौके पर पहुँचे।

बिना समय गँवाए पूरी सावधानी और कुशलता से कॉमन करैत को रेस्क्यू किया गया।

लोगों में फैली दहशत, टीम ने किया जागरूक

रेस्क्यू के बाद आसपास इकट्ठा हुए लोगों को टीम ने समझाया कि कॉमन करैत अत्यधिक ज़हरीला होता है, लेकिन यह खुद से इंसानों पर हमला नहीं करता।

केवल छेड़ने या खतरा महसूस होने पर ही काटता है। ऐसे मौकों पर घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

RCRS टीम का संदेश

अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा – “हम चाहे किसी भी कार्यक्रम या काम में व्यस्त क्यों न हों, यदि किसी की जान पर खतरा हो तो हमारी टीम तुरंत मदद के लिए पहुँचती है। लोगों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता है।”

यदि आपके घर या आसपास भी किसी प्रकार का साँप या वन्यजीव दिखाई दे, तो तुरंत हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

📞 RCRS हेल्पलाइन नंबर: 9827917848 | 9009996789 | 7987957958

JCI प्रोग्राम के बीच आया रेस्क्यू कॉल – लेकिन RCRS टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन