Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने आज मंथन

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने आज मंथन। सभाकक्ष में संभाग के कलेक्टर - एसपी की बैठक लेकर स्थानीय निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासनिक और कानून व्यवस्था की दृष्टि से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली और दिशानिर्देश दिए।   संभागायुक्त महादेव कावरे, निर्वाचन आयोग में पुलिस के नोडल अधिकारी श्री ओपी पाल, निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित।   1/--स्थानीय निकायों के निर्वाचन की तैयारी को लेकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। 2/---इस बैठक में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों ने भाग लिया। 3/--- बैठक मे मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति, और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की गई । 4/---बैठक के माध्यम से चुनाव के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए । 5/--चुनावी प्रक्रिया के दौरान होने वाली चुनौतियों और संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। 6/--अधिकारियों को चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने, और मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के निर्देश दिए। 7/--सुरक्षा उपायों और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 8/--उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं, कर्मचारियों की तैनाती, और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता की भी समीक्षा की ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो। 9/--बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय और सहयोग बना रहे ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन