Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : श्री पार्श्वनाथ जैन गौशाला सेवा समिति द्वारा जिला जेल में मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) पार्श्वनाथ जैन गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में आज जिला जेल परिसर में हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा, कोषाध्यक्ष पारस जैन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, तथा समिति के सदस्य प्रदीप कोचर अपनी सुपुत्री मुस्कान कोचर के साथ उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रीति से गोवर्धन पूजा संपन्न की तथा गौ माताओं को खिचड़ी खिलाकर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर जेल परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष धार्मिक और सामाजिक कार्यों के साथ गौ सेवा के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिले।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने गौ माता की आरती कर सभी के कल्याण की कामना की तथा जिला जेल प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन