Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : महापौर संजू देवी ने डेंगूरनाला छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए सफाई व सुविधाओं के निर्देश।

कोरबा (न्यूज उड़ान )पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा इस वर्ष 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

इसको लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। कोरबा नगर निगम भी छठ पर्व की तैयारियों में जुटा हुआ है।

।इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने डेंगूरनाला छठ घाट का निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने घाट की सफाई, रोशनी की उचित व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को कहा।

महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 23 छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह भी उपस्थित रहे, जो हर साल छठ पूजा की तैयारियों में सक्रिय रहते हैं।

सफाई अधिकारी श्री संजय तिवारी ने बताया कि निगम की टीमें हर छठ घाट का निरीक्षण कर रही हैं और साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद चंद्रलोक सिंह, सफाई अधिकारी श्री संजय तिवारी, श्री भूषण उरांव समेत निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन