Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

कोरबा : मुड़ापार पीएम आवास में नाग घुसा, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

कोरबा (न्यूज उड़ान) – कोरबा शहर के मुड़ापार पीएम आवास के बंद घर में अचानक नाग के घुस जाने से पड़ोसियों एवं आस पास के परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई।

जहरीले नाग को देखकर पड़ोसी लोग भयभीत हो गए और तुरंत इसकी सूचना घर मालिक अंशु को दी जिसके फौरन बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी व उनकी टीम को दिया गया।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी एवं टीम मौके पर पहुँची फिर बंद घर के ताले को तोड़ा गया फिर सामने फन फैलाए बैठे नाग को देख कर लोगों के हाथ पैर फूल गए फिर सावधानीपूर्वक पूर्वक रेस्क्यु टीम के सदस्य राजू बर्मन एवं शुभम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर थैले में डाला तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया।

इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके।

रेस्क्यू टीम ने घरवालों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि बरसात व गर्मी के मौसम में सांप अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं।

ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों या रेस्क्यु टीम को सूचना देना चाहिए।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा

हेल्प लाइन नंबर

8817534455,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन