Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

कोरबा : “राहुल ठाकुर देंगे चक्रधर समारोह रायगढ़ में शानदार प्रस्तुति” ।

कोरबा (न्यूज उड़ान )राहुल ठाकुर जी की संगीत यात्रा की शुरुआत कोरबा शहर से हुई।

बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि होने के कारण इन्होंने बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, कोरबा के एक छोटे से विद्यालयीन समारोह से अपनी प्रस्तुतियों का प्रारंभ किया।

इसी मंच से आगे बढ़ते हुए कोरबा ज़िले में अब तक 200 से अधिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

वर्ष 2019 से 2025 तक इन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से हिन्दुस्तानी गायन विषय में प्रख्यात आचार्य डॉ. दिवाकर कश्यप जी के सान्निध्य में अध्ययन करते हुए स्नातकोत्तर (Masters) की उपाधि प्राप्त की।

शिक्षा के साथ-साथ ही इन्हें विभिन्न जिलों एवं नगरों में कार्य करने और मंच प्रस्तुतियाँ देने का अवसर प्राप्त होता रहा।

इसी दौरान राहुल ठाकुर जी ने अनेक राज्य स्तरीय समारोहों में अपनी गायकी की छाप छोड़ी। इनमें प्रमुख हैं –

राज्योत्सव – रायपुर

राज्योत्सव – कोरबा

पाली महोत्सव – कोरबा

कुदरगढ़ महोत्सव – सूरजपुर

स्वीप कार्निवाल – मुंगेली

आदि।

वर्तमान में ये कला केन्द्र का जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं।

यह केन्द्र अब तक हजारों विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा प्रदान कर चुका है और आज भी युवा पीढ़ी को संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें कला की दिशा में प्रेरित कर रहा है।

इस प्रकार राहुल ठाकुर जी ने अपनी लगन, मेहनत और साधना से न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, बल्कि कला केन्द्र रायपुर के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उन्हें सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ने का कार्य भी कर रहे है।

प्रोजेक्ट दिव्यधून एंड कला केंद्र बैंड को बेहतर प्रस्तुति हेतु कलेक्टर महोदय के द्वारा शुभकामनाएं देकर चक्रधर समारोह रायगढ़ के लिए रवाना किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन