Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट बिक्री करने वाले पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान )थाना सरकंडा पुलिस द्वारा नाग नागिन तालाब बहतराई के पास रेड कार्यवाही की गई।   पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को पकड़ा गया जिसने अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता बनवारी लाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बहतराई बताया।   दूसरा व्यक्ति रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी राजेन्द्र साहू की तलाशी में उसके पास से सफेद और काले रंग के कैरी बैग में 25 नग Avil Injection, 100 नग Rexogesic Injection तथा 130 नग Nitrazepam Tablets कुल कीमत 6506 रुपये की दवाएं बरामद हुईं। आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। इन दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से लोग नशे के आदी हो जाते हैं। इससे शरीर कमजोर होता है, सांस लेने में दिक्कत होती है, याददाश्त पर असर पड़ता है और धीरे-धीरे इंसान सामान्य जीवन जीने लायक नहीं रह जाता।   *यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई है। प्रकरण में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन