Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : कोरबा में फिर दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार बाइक स्ट्रीट लाइट से टकराई, एक की मौत , तीन दोस्त थे सवार,

कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा जिले में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार में बाइक सवार तीन युवक रजकम्मा टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़े।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा हादसा टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक यह कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। मृतक की पहचान अमन जांगड़े (24 वर्ष) निवासी पाली के रूप में हुई है।

वहीं घायल जोहार सिंह का इलाज कटघोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जबकि तीसरे युवक को हालत नाजुक होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है।

यह घटना 28 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की है, जब अमन जांगड़े अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से कटघोरा गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया।

बाइक की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। टोल नाके पर लगे बैरियर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे स्ट्रीट लाइट के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

टोल कर्मचारियों के मुताबिक बाइक सवारों ने रफ्तार कम नहीं की और सीधे बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।

हादसे के बाद टोल नाके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन