Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

कोरबा : कोरबा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्थानों में माँ नवदुर्गा मैया की दिव्य प्रतिमाओं का दर्शन कर। पार्षद एवं भाजयूमो जिलामह

कोरबा( न्यूज उड़ान ) नवरात्रि पर्व के अवसर पर कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी, ढ़ोढ़ी पारा, कैलाश नगर बालको में विभिन्न दुर्गा समितियों एवं मोहल्लेवासियों द्वारा विराजित माँ नवदुर्गा की दिव्य प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन एवं दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किए।

इस अवसर पर पार्षद एवं भाजयूमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने माँ आदिशक्ति नवदुर्गा माता जी से जिले एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नरेंद्र देवांगन ने कहा—

“नवरात्रि का पर्व नारीशक्ति का प्रतीक है।

यह हमें यह संदेश देता है कि नारी केवल सृजन की शक्ति ही नहीं, बल्कि संरक्षण और परिवर्तन की आधारशिला भी है।”

उन्होंने आगे कहा—

“माता दुर्गा की उपासना हमें यह प्रेरणा देती है कि समाज में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही प्रगति और समृद्धि का वास्तविक मार्ग है।”

देवांगन ने यह भी कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व हमें साहस, धैर्य, करुणा और सेवा की सीख देते हैं।

“माँ दुर्गा की कृपा से हमारे जिले और प्रदेश में शांति, सुख-समृद्धि एवं विकास का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन