Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: शहनाज अख्तर को सुनने उमड़ी भक्तों की भीड़।

खरसिया (न्यूज उड़ान )हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव गंज बाजार हनुमान मंदिर में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।   सुप्रसिद्ध विश्व विख्यात गायिका शहनाज अख्तर ने अपने भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। पड़ा कराए रहो पूजा, मैया पांव पैजनिया, लोरी सुनाए गौरा मईया, भगवाधारी है, भगवा रंग जैसे मशहूर भजनों पर भक्त झूमते नाचते नजर आए। वहीं प्रातः 9 बजे मंदिर से मनोकामना अर्जी निशान यात्रा निकाली गई जो कि नगर भ्रमण करते हुए गंज बाजार पहुंची। निशान यात्रा के आकर्षण का केंद्र हवा में उड़ते बजरंग बली रहे। जो कि असमान में उड़ते हुए भक्तों को अपना आशीर्वाद दे रहे थे। यह दृश्य काफी मनमोहक था।   अगले दिन महा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने हनुमान जी का महाप्रसाद ग्रहण किया। प्राचीन हनुमान मंदिर की कई विशेषताएं है। यहां मनोकामना हुंडी है जिसमें सच्चे मन से लगाई गई अर्जी स्वीकार होती है। सियाराम सखा मंडल एवं श्री हनुमान सेवा समिति के युवा निरंतर ही बड़े आयोजन कर धर्म की नगरी खरसिया में धार्मिक श्रद्धा के प्रति युवाओं को जोड़ रहे है। वहीं पूरे अंचल में इस संस्था की सराहना होते रहती है।   मंदिर की सजावट कोलकाता के कलाकारों द्वारा की गई थी जो कि अलग ही आकर्षण रही। सियाराम सखा मंडल एवं श्री हनुमान सेवा समिति ने कार्यकम के शानदार सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं कहा कि कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था नगर पालिका खरसिया द्वारा सहयोग एवं सभी नगर अंचल वासियों का सहयोग मिला जिसके लिए हम सभी आभार व्यक्त करते है । आगे भी हम धार्मिक आयोजन को अच्छे और बड़े रूप में करने का प्रयास करते रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन